Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida crime: नोएडा में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और ई-रिक्शा बरामद

Noida crime: नोएडा में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और ई-रिक्शा बरामद

नोएडा। इकोटेक-तीन कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोरी के मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर एक बाइक, दो ई-रिक्शा और तीन चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। घटना के समय आरोपियों की योजना चोरी किए गए ई-रिक्शा को बेचकर अगले अपराध की तैयारी करने की थी। लेकिन पुलिस टीम की सक्रियता के कारण गिरोह को दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान शाहरूख (कोट गांव दादरी), राजेश उर्फ मुर्गा (गांव निजामतपुर, फिरोजाबाद) और मोहित उर्फ चिन्टू (पहाड़गंज, अजमेरी गेट, दिल्ली) के रूप में की है। शाहरूख वर्तमान में फर्नीचर मार्केट हल्दौनी में रहता है और उसके खिलाफ बीटा-2 और इकोटेक-तीन में अपराधिक इतिहास दर्ज है। राजेश उर्फ मुर्गा पर 2014 से 2025 तक वाहन चोरी, लूट, अवैध हथियार और हत्या के प्रयास जैसे आठ मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले से ही कई मामलों में वांछित चल रहा था। मोहित उर्फ चिन्टू के खिलाफ 2017 से 2021 तक विजयनगर, गाजियाबाद थाना क्षेत्र में चोरी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मिलकर गांव हल्दौनी क्षेत्र से एक बाइक और दो ई-रिक्शा चोरी किए थे। दोनों ई-रिक्शा की बैटरियां निकालकर बेच दी गई थीं, जबकि एक ई-रिक्शा को मौके की तलाश में बेचने के लिए ले जा रहे थे। दूसरी ई-रिक्शा को उन्होंने सीएनजी पंप के पास जंगल की झाड़ियों में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी और हथियार रखने की घटनाओं में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें