भारत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दो वार्डों के उप चुनाव की मतगणना आज होगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दो वार्डों के उप चुनाव की मतगणना आज होगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।नगर निगम के दो वार्डों में हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सुबह मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वार्ड-19 में 13,232 और वार्ड-21 में 13,084 मतदाताओं ने ईवीएम से वोट किया था। मतदान के बाद दोनों वार्ड की ईवीएम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई। वार्ड 19 में भाजपा ने रंजीता को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस से रेखा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से प्रियंका, निर्दलीय राजकुमारी भी चुनाव मैदान में है। वार्ड 21 से पिछली बार निर्दलीय आनंद कुमार गौतम ने भाजपा सहित सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को हराया था। पार्षद बनने के कुछ महीनों बाद ही बीमारी के चलते में उनका निधन हो गया। उपचुनाव में उनकी पत्नी रामा गौतम को निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा से विन्नूराम, कांग्रेस से ओमप्रकाश और निर्दलीय आकाश राज चुनाव मैदान में हैं। मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह मतगणना शुरू होगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players