India Pakistan: जम्मू के त्रेवा गांव के शहीद राइफलमैन सुनील कुमार को सलाम, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने परिवार से की मुलाकात

India Pakistan: जम्मू के त्रेवा गांव के शहीद राइफलमैन सुनील कुमार को सलाम, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने परिवार से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए राइफलमैन सुनील कुमार के घर आज जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पहुंचे। उन्होंने त्रेवा गांव निवासी शहीद सुनील के परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, “सुनील हमारे त्रेवा गांव का बेटा था, जिसने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारी सेना ने हमेशा पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन पाकिस्तान है कि सुधरता नहीं है।”

उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाले लोग भी वीरता की मिसाल हैं, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में देश के लिए डटकर मुकाबला किया है। सुरिंदर चौधरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने उन्हें विशेष रूप से त्रेवा गांव भेजा है ताकि शहीद सुनील कुमार के परिवार को यह भरोसा दिया जा सके कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है और हर संभव मदद दी जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img