Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ड्यूटी से लौट रही युवती का अपहरण

आरोपियों के डर से बदलना पड़ा मकान
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। रात में अपहरण के समय युवती कंपनी से ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और ले गए। युवती की बहन ने कार सवार एक आरोपी की पहचान कर ली है। पीड़िता के मामा ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सेक्टर ईकोटेक-3 थाना पुलिस के मुताबिक, दो सगी बहनें हल्दौनी में अपने मामा के घर रहती हैं। युवती के मामा ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी एक कंपनी में काम करती है। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे वह कंपनी से ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। जैसे ही वह कंपनी से बाहर आई तो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान युवती की बहन उसे लेने आ रही थी। उसने कार सवार एक आरोपी की पहचान कर ली। पीड़िता की बहन ने घटना की जानकारी तुरंत अपने मामा को दी। मौके पर पहुंचे युवती के मामा ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस टीम ने कार सवारों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

आरोपियों के डर से बदलना पड़ा मकान
पीड़िता युवती के मामा ने बताया कि आरोपियों के डर से उन्होंने अपना मकान तक बदल लिया था। पहले वह आरोपी के पड़ोस में ही रहते थे, लेकिन आरोपी की हरकतों से तंग आकर उन्होंने वहां से मकान खाली कर दिया था। अब वह दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार युवती का पीछा कर रहे थे।

50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली
युवती का अपहरण करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने पचास से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

दिनदहाड़े हुई वारदात
युवती पैदल अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान कार सवार आरोपी युवती के पास पहुंचे और उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद कार सवार आसानी से भाग गए। पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। पीड़िता के मामा ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

वर्जन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, “पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल मुक्त कराया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं
03 अगस्त 2024: सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कंपनी जा रही लड़की को अगवा करने की कोशिश की।
09 जुलाई 2024: बादलपुर थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने एक शिक्षिका का अपहरण किया, लेकिन कार पलटने पर आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गए।
05 मई 2024: सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के बेटे का ढाबे से अपहरण कर हत्या कर दी गई। वारदात को परिचितों ने ही अंजाम दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *