उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : जबरन पिलाई शराब, काम म करने पर मजदूर को गुड़ की कढ़ाई में फेंका, अस्पताल में भर्ती

Hapur News : हापुड़ से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में ठेकेदारी प्रथा की क्रूरता ने एक मजदूर की जिंदगी तबाह कर दी। आरोप है कि दो ठेकेदारों ने पहले मजदूर को जबरन शराब पिलाई, फिर घंटों कोल्हू पर काम कराया और जब थक-हारकर उसने काम करने से इनकार किया तो उसे कढ़ाई में धक्का दे दिया।

आरोप है कि घटना में मजदूर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पत्नी किरन निवासी गांव पसवाड़ा ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति सूरजपाल गांव के ही रहने वाले बिरजू और मांगे ठेकेदार के यहां कोल्हू पर काम करते थे। आरोप है कि दोनों ठेकेदार सूरजपाल को जबरन शराब पिलाकर अधिक काम करवाते थे, ताकि वह विरोध न कर सके।

मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 17 दिसंबर को सूरजपाल दिनभर कोल्हू पर काम करने के बाद बेहद थक चुका था और घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे दो शराब के पव्वे पिलाए और दोबारा काम पर लगा दिया। जब सूरजपाल ने साफ कहा कि अब शरीर में काम करने की ताकत नहीं बची है और वह घर जाकर आराम करना चाहता है, तो दोनों आरोपी बुरी तरह भड़क गए। आरोप है कि गुस्से में आकर दोनों ने सूरजपाल को पकड़ लिया और गुड़ की कढ़ाई में धक्का दे दिया। गर्म गुड़ में गिरते ही सूरजपाल बुरी तरह झुलस गया और दर्द से चीखने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन किसी तरह गंभीर हालत में सूरजपाल को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर जल चुका है, और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players