Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

यूपी में दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर : बुलंदशहर और सहारनपुर में हुई मुठभेड़, डकैत जुबैर के बाद सिराज को मार गिराया

Bulandshar/Saharanpur (अवनीश त्यागी) : यूपी में रविवार सुबह 5 घंटे के अंदर दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर हो गए। पहला एनकाउंटर सुबह 3 बजे बुलंदशहर में हुआ। यहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी डकैत जुबैर उर्फ पीटर को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया।

वहीं दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर से 200 किमी दूर सहारनपुर में सुबह 8 बजे हुआ। यहां STF ने बदमाश सिराज मार गिराया। उस पर एक लाख का इनामी था।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस को शनिवार रात इनपुट मिला था कि जुबैर अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वह फायरिंग करते हुए मेरठ की तरफ भागने लगा। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने उसका पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। इसमें उसे गोली लग गई। गोली लगते ही वह अपने साथी के साथ गिर गया।

उसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गया। पुलिस ने जुबैर को उठाकर जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, मेरठ के रहने वाले जुबैर पर लूट, डकैती समेत 47 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस, 6 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। उधर प्रदेश में 85 दिनों में यह 13वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है।

बदमाश पति के एनकाउंटर की खबर मिलते ही उसका परिवार भी बुलंदशहर पहुंचा। उसकी पत्नी बानो जिला अस्पताल में पति के शव को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी। रोते हुए कहती रही ये क्या हो गया। अब मैं कैसे जिऊंगी। मेरे बच्चों का क्या होगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम स्याना रोड स्थित जसनावली के पास गाड़ी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर जुबैर अपने एक साथी के साथ आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने जिले के अन्य थानों को आरटी सेट के माध्यम से सूचना दी। बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस टीम सेल्टन बंबा रोड तक पहुंची, जहां सामने से थाना गुलावठी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को दोनों ओर से घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा।

बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख सरेंडर करने से मना कर दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश जुबैर को लग गई, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया, जबकि दूसरा बदमाश कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश जुबेर की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल बदमाश जुबैर और पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वाले की पहचान जुबैर के रूप में हुई

बदमाश की पहचान आजाद (35) उर्फ जुबैर उर्फ पीटर पुत्र मुन्नेखान उर्फ घसीटा, निवासी उमर गार्डन कॉलोनी, लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जुबैर उर्फ पीटर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते माह 2 नवंबर को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है।

डीआईजी ने किया था इनाम घोषित

इसी साल 7 अक्टूबर को जुबैर ने अपने साथियों के साथ थाना गुलावठी क्षेत्र स्थित एक बकरा फार्म से 18 बकरे चोरी किए थे। इस संबंध में गुलावठी थाने में मुकदमा दर्ज है। दोनों मामलों में वांछित जुबैर पर डीआईजी मेरठ द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

9 से ज्यादा थानों में 47 मुकदमे दर्ज

मारे गए लुटेरे के खिलाफ बिजनौर, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, हापुड़, आंबेडकरनगर, जौनपुर, दिल्ली और उत्तराखंड के कई थानों में कुल 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। बरामद पिस्टल 30 बोर की है, जबकि बाइक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स है। मारे गए लुटेरे के फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें कांबिंग कर रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें