Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: कृष्णा नगर में राजपूत समाज ने किया भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल का समर्थन

Delhi Elections: कृष्णा नगर में राजपूत समाज ने किया भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल का समर्थन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा के झील स्थित अमर प्लेस में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजपूत समाज की बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में राजपूत समाज की चर्चित गायिका रिचा ठाकुर ने अपने समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में मतदान करने की अपील की। जनसभा के दौरान राजपूत समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर डॉ. गोयल से चर्चा की। समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब तक कई उम्मीदवार आए और गए, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए। इसी कारण उन्होंने डॉ. अनिल गोयल से शपथ लेने की मांग की कि वे अपने किए गए वादों को निभाएंगे।

जनता की इस मांग पर डॉ. अनिल गोयल ने मंच से शपथ लेते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर कृष्णा नगर विधानसभा की सभी सड़कों और सीवर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने युवाओं के रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि कुछ ऐसे कार्य होंगे जिनसे कृष्णा नगर की जनता को गर्व महसूस होगा कि वे इस क्षेत्र में रहते हैं। राजपूत समाज के इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के पक्ष में माहौल मजबूत होता दिख रहा है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें