Cyber Crime Noida: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ के निवेश फ्रॉड का खुलासा

Cyber Crime Noida: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ के निवेश फ्रॉड का खुलासा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार कुमावत उम्र 35 वर्ष को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देता था और व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप्स के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने “मून ब्लॉसम” नाम की एक फर्जी कंपनी बनाकर निवेशकों को 35 करोड़ रुपये तक के मुनाफे का लालच दिया। धीरे-धीरे भरोसा जीतने के बाद लोगों से मोटी रकम निवेश के नाम पर वसूल की गई और कुल 12 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। यह पूरा नेटवर्क चीनी साइबर गिरोह से जुड़ा हुआ पाया गया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय था।

साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट स्कैम को अंजाम देने में किया जा रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ठगी के लिए खासतौर पर व्हाट्सएप और टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, जहां फर्जी प्रोफाइल और नकली स्क्रीनशॉट के जरिए निवेशकों को मुनाफे का झूठा भरोसा दिलाया जाता था।

पुलिस के अनुसार इस अंतरराज्यीय साइबर गिरोह में कुल 9 आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले से जुड़े बैंक खाते तमिलनाडु और दिल्ली में भी पाए गए हैं, जिनके जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर किया गया। NCRP पोर्टल पर इस साइबर फ्रॉड से जुड़ी तीन शिकायतें दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई थी।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़कर निवेश करने से पहले पूरी जानकारी की जांच जरूर करें और लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई किसी को न सौंपें। साइबर पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img