
Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की स्थानीय शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. डी.के. शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। चंद्रा डेंटल क्लीनिक स्याना के प्रभारी डॉ. डी.के. शर्मा को संगठन की कमान सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में ममता हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. गीतांशु शर्मा को सचिव तथा डॉ. निधीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित दंत चिकित्सकों ने बधाई दी और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिठाइयों का वितरण भी किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, दंत चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने तथा जन-दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. नागेंद्र त्यागी, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. सचिन अग्रवाल और डॉ. एस. के. तेवतिया सहित अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे।





