Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

कालका की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें: शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा
कालका की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें: शक्ति रानी शर्मा

कालका की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें: शक्ति रानी शर्मा

कालका 4 अक्टूबर :

कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कालका की जनता से पांच अक्टूबर को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता कालका की उन्नति के लिए लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें और अपना वोट अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि कालका की तरक्की और खुशहाली के लिए भाजपा को जिताएं।

शक्ति रानी शर्मा ने विश्वास दिलाया कि जनता द्वारा भाजपा को डाला गया एक-एक वोट कालका की तस्वीर और तकदीर बदलेगा।

भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और कड़ी मेहनत ने कालका में चुनाव प्रचार को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन शनिवार परीक्षा की घड़ी है और इस परीक्षा में सफल होने में कोई कोर-कसर न छोड़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक कीमती वोट कमल के निशान पर डलवाने का काम करें। साथ ही शक्ति रानी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाकर उनका मतदान करवाने में प्रशासन का सहयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में शांति बनाए रखना सबकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर चुनाव में आपसी भाईचारा भंग नहीं होना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *