Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 21 वर्षीय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप

Hapur News : हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गाजियाबाद के एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश की जा रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी 21 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। सुबह करीब दस बजे युवती ने पेट दर्द होने की बात कही और घर लौटने के लिए खेत से चली आई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर ही काम करते रहे।

शाम को जब पिता और अन्य परिजन खेत से घर लौटे तो युवती घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों और पड़ोस में उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

काफी खोजबीन के बाद परिवार को जानकारी मिली कि पीड़ित के बेटे की पत्नी के मामा का बेटा सागर, जो गाजियाबाद के सिहानी चुंगी क्षेत्र का रहने वाला है, युवती को अपने साथ ले गया है। इसके बाद पिता ने आरोपी के परिजनों से संपर्क कर बेटी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बेटी के लापता होने से परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना हाफिजपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर गाजियाबाद निवासी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिए भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें