Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने 9वीं मंजिल कूदकर की आत्महत्या,

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी 2 स्थित एक सोसायटी में एक छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी 2 स्थित एक सोसायटी में एक छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी 2 स्थित एक सोसायटी में एक छात्रा ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में परिजन छात्रा को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 12वीं में कम अंक आने के बाद छात्रा परेशान चल रही थी।
बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सिटी- 2 की एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसाइटी के टॉवर 10 की 10वी मंजिल से 17 साल की छात्रा ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही चारों तरफ की सोसाइटी के घरों में अफरा-तफरी मच गई और छात्रा के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी गई। आनन-फानन में उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत को घोषित कर दिया। छात्रा का नाम ईशानी जैन है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही उसका सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आया था और उसके 80% मार्क्स आए थे। वह अपने नंबरों को लेकर काफी परेशान थी, उसे उम्मीद थी कि उसके और ज्यादा नंबर आएंगे। घर वालों ने भी उसको काफी समझाया, लेकिन वह लगातार मानसिक तनाव ले रही थी। हालांकि आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। छात्रा के माता-पिता एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *