उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : अयोध्या की तर्ज पर ब्रजभूमि में भी ‘नॉनवेज’ की होम डिलीवरी पर रोक की मांग

Mathura News : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले के मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ब्रज क्षेत्र में नॉनवेज की ऑनलाइन डिलीवरी और बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि ब्रजभूमि वह पावन धरा है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने महारास किया और गोपियों के साथ माखन चोरी की लीलाएं कीं।

फलाहारी महाराज ने चिंता जताई कि कई लोग होटल और घरों में ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से नॉनवेज मंगवाते हैं, जिससे क्षेत्र की पवित्रता भंग होती है। उन्होंने मांग की है कि केवल डिलीवरी ही नहीं, बल्कि मांस की बिक्री पर भी पूरे ब्रज क्षेत्र में कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए।

इस मुहिम का ब्रज के अन्य संतों और धर्माचार्यों ने भी पुरजोर समर्थन किया है। संतों का कहना है कि ब्रज की पहचान भक्ति और शाकाहार से है। यदि यहाँ गुपचुप तरीके से या होम डिलीवरी के जरिए मांस का प्रवेश होता है, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players