उत्तर प्रदेश : हापुड़ में व्यक्ति से लाखों रुपये की साइबर ठगी, इस जरिए पीड़ित को ठगा

Hapur News : देहात थाना क्षेत्र के शक्ति नगर, न्यू पन्नापुरी के रहने वाले भानु प्रताप के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अडानी टोटल गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर सीएनजी पंप लगाने के लिए इंक्वायरी की थी।पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च 2025 को उन्होंने अडानी टोटल गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर सीएनजी पंप लगाने के लिए इंक्वायरी की थी। इसके बाद 19 मार्च को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को अडानी टोटल गैस का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि सीएनजी पंप के लिए आवेदन पत्र भेजा जा रहा है, जिसे भरकर ई-मेल करना होगा। 20 मार्च को भानु को ई-मेल पर आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसे भरकर उन्होंने वापस भेज दिया। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एप्रूवल लेटर भेजा जा रहा है, लेकिन इसके लिए 49500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तुरंत जमा करानी होगी।

ऐसे हुआ ठगी का अहसास

आरोपी द्वारा दिए गए खाते में पीड़ित ने ट्रांजैक्शन के माध्यम से यह राशि भेज दी। बाद में एक और कॉल आई, जिसमें 2.75 लाख रुपये और मांगे गए। ठगों की बातों में फंसकर भानु ने यह राशि भी भेज दी। कुल 324500 रुपये भेजने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई।

क्या बोले अफसर

साइबर थाना प्रभारी नजीर अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी कॉल्स और ई-मेल पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img