ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दिखा घड़ियाल, डॉल्फिन गार्जियन का दावा मानव को नहीं छेड़ता, वीडियो वायरल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के स्वर्गद्वारी पुष्पावती पूठ धाम में एक दुर्लभ नर घड़ियाल दिखाई दिया है। डॉल्फिन गार्जियन भारत भूषण गर्ग ने लगभग 15 फीट लंबे नर घड़ियाल को देखा और कहा कि उन्होंने इतना बड़ा घड़ियाल जीवन में पहली बार देखा है। उनका दावा है कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का घड़ियाल है, जो लगभग 1000 मादा घड़ियालों पर एक नर घड़ियाल पाया जाता है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

घड़ियाल की विशेषता

भारत भूषण गर्ग ने दावा करते हुए कहा कि घड़ियाल मानव को नहीं छेड़ता है, वरन यह मृत जानवरों और छोटी मछलियों का ही शिकार करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घड़ियाल के अधिक निकट न जाएं, क्योंकि इससे इसके हिंसक होने की संभावनाएं बन सकती हैं।

प्रशासन से मांग

भारत भूषण गर्ग ने प्रशासन से मांग की कि यहां एक जलचर चौकी की स्थापना की जाए, जिससे यहां अन्य जलचर भी निर्भीक होकर गंगा में विचरण कर सकें। उन्होंने कहा कि घड़ियाल और अन्य जलचरों का इस क्षेत्र में दिखाई देना यहां के लिए बहुत ही सुखद वातावरण का एहसास कराती है।

संरक्षण की मुहिम

भारत भूषण गर्ग ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से स्वामी विवेकानंद विचार मंच और लोक भारती के तत्वाधान में जलचर, वन्यजीवों और प्रकृति को बचाने की मुहिम चलाई जा रही है, जिसके सुखद परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं। इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में जलीय जीवों का आगमन और विचरण हो रहा है, जो इस मुहिम की सफलता का प्रतीक है।

क्या बोले अफसर

गढ़मुक्तेश्वर वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह में जानकारी देते हुए बताया कि घड़ियाल निकालने की उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है और ना ही किसी के द्वारा कोई जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players