Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

कीमत से 5.65 करोड़ अधिक रुपए में प्लॉटों की बोली लगी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की पिछले माह तीन सेक्टरों में आई संस्थागत प्लॉट स्कीम में गुरुवार को ई नीलामी के माध्यम से आवंटन हो गया है। इन प्लॉट पर जो रेट प्राधिकरण ने निर्धारित किया था, इनका आवंटन उससे करीब 5.56 करोड़ रुपए अधिक में किया गया है। इन प्लॉटों पर मेडिकल व शिक्षा से जुड़े संस्थान स्थापित होने के बाद करीब 86 करोड़ का निवेश आएगा। साथ ही 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ई-नीलामी की प्रक्रिया के तहत यीडा सिटी में जो प्लॉट स्कीम निकाली जा रही है, वह निर्धारित कीमत से ज्यादा पर ही बिक रही है। यीडा क्षेत्र में विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के अलावा जापानी व कोरियन सिटी के प्रस्ताव के बाद यीडा क्षेत्र में निवेश के अनेक अवसर है। इस स्कीम के माध्यम से यीडा ने आठ अलग अलग क्षेत्रफल के प्लॉट निकाले थे, जिसमें 6 प्लॉट नर्सिंग होम के लिए आरक्षित थे। इनमें से नर्सिंग होम के 5 प्लॉट सेक्टर-18 में थे और एक प्लॉट सेक्टर-20 में था। इसके अलावा कार्पोरेट ऑफिस बनाने के लिए सेक्टर 22 ई में एक प्लॉट था और सेक्टर-22 ई में ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने के लिए एक प्लॉट था। इन सभी प्लॉटों की 31.47 करोड़ निर्धारित की गई थी। जबकि ई-नीलामी के माध्यम से इनकी बिक्री 37.12 करोड़ में हुई है। यानी की इस स्कीम से प्राधिकरण को सीधे 5.65 करोड़ का फायदा हुआ। इसके अलावा इन पर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए भी करोड़ों का निवेश आएगा। बताया जा रहा है कि कुल 86 करोड़ का निवेश इन प्लॉटों आवंटन से लेकर संस्थान स्थापित होने तक आएगा। जिससे अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *