Uttar Pradesh : बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान और भाईचारा बचाने का संकल्प भी लिया।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करके लोकतंत्र को गांव गांव तक पहुंचाया। राजीव गांधी ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसमें निकाय एवं पंचायतों में आरक्षण व्यवस्था लागू कर लाखों महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देना शामिल है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी आदि ने भी संबोधित किया।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, रवि वर्मा, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, शिवकुमार शर्मा, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल, सादिक सैफी, विमलेश बाल्मिकी, सचिन पंडित, आशु कुरैशी, इस्लामुद्दीन सैफी, नरेश शर्मा, अब्दुल रशीद, अब्दुल रहमान, अजयराज विमल, ऋतिक कुमार, कासिम खान, सुरेश शर्मा, प्रतीक चौधरी आदि मौजूद रहे।





