Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री

शिमला 25 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थाई तौर पर स्थगित किया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के डोडा के जिला उपायुक्तों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक तीर्थयात्रियों को संबंधित जिलों में ही रोककर रखें।

प्रदेश में जारी भारी बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए नदियों और नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का लोगों को पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध और अचानक बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और आवश्यक सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित किया जाए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें