Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेनो की सुंदरता को चार चांद लगा रहीं दीया लाइटें

ग्रेनो की सुंदरता को चार चांद लगा रहीं दीया लाइटें
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा को कुछ विशेष लाइटों से सजाने के निर्देश दिये। उन्होंने एसीईओ प्रेरणा सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा को और सुंदर शहर बनाने के लिए प्राधिकरण ने मुहिम शुरू की है। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों , मसलन 105 मीटर रोड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक के पास, सूरजपुर-कासना रोड, 60 मीटर रोड के लगभग 100 से लोकेशनों पर दीया लाइटें लगवाई हैं।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा को कुछ विशेष लाइटों से सजाने के निर्देश दिये। उन्होंने एसीईओ प्रेरणा सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी। एसीईओ ने प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम के साथ दीया लाइटों को लगवाने का अभियान शुरू किया गया। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख लोकेशनों पर दीया लाइटें लगवाई गईं हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि दीया लाइटें 100 से अधिक जगहों पर लगाई जा चुकी हैं। शाम को अंधेरा होने पर ये लाइटें जल जाती हैं, जिससे इन रास्तों से गुजरने पर शहर और भी सुंदर लगता है। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा बहुत खूबसूरत शहर है। इसलिए इसे अलग तरह से सजाने की भी जरूरत है। उन्होंने बताया कि सीईओ के निर्देश पर ही चौपाल कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम आवासीय सेक्टरों में जाकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मिलती है। टीम उस सेक्टर में डार्क स्पॉट के बारे में जानकारी लेकर रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को सौंपती है। प्राधिकरण के अधिकारी आरडब्ल्यूए से फोनवार्ता कर डार्क स्पॉट का वेरिफिकेशन करती है। इन डार्क स्पॉट पर लाइटें लगवाई जाएंगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम अब तक सेक्टर ज्यू वन, टू व थ्री, सेक्टर पाई वन व टू, सेक्टर-36, सेक्टर-3, सेक्टर ओमीक्रॉन वन व टू आदि सेक्टर हैं। एसीईओ ने कहा है कि चौपाल अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रेटर नोएडा के अन्य आवासीय सेक्टरों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *