Shastri Park Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली में चाचा की चाकू से गोदकर हत्या, भतीजे पर हत्या का आरोप

Shastri Park Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली में चाचा की चाकू से गोदकर हत्या, भतीजे पर हत्या का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना शास्त्री पार्क इलाके में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जिसमें 32 वर्षीय वसीम को चाकुओं से गोदकर बेरहमी से मार दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत हो उठे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक वसीम के परिजनों का आरोप है कि हत्या उसके ही भतीजे ने की है। परिजनों ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मारा गया वसीम वही व्यक्ति है, जिस पर कुछ दिन पहले गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हाशिम बाबा गैंग के शूटरों ने हमला करने की कोशिश की थी। उस समय शूटरों की गलती से वसीम की जगह अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिससे यह मामला पहले ही सुर्खियों में आ चुका था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वसीम पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह छेनू गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था। वह थाना शास्त्री पार्क का घोषित अपराधी भी था। शुरुआती जांच में यही आशंका जताई जा रही है कि हत्या पुरानी रंजिश और गैंग विवाद के चलते की गई है।

थाना शास्त्री पार्क पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों सहित संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया जाएगा।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img