उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : मनरेगा बचाने के लिए बुलंदशहर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, गांव-गांव संघर्ष का लिया संकल्प

Bulandshahr News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को लेकर एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में गांधी मूर्ति के समक्ष मलका पार्क में उपवास रखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास के माध्यम से मनरेगा को बचाने की लड़ाई को गांव गांव तक ले जाने का संकल्प लिया इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा और आरएसएस पर षडयंत्र के तहत मनरेगा को खत्म करने और मजदूरों व गरीबों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि सरकार मनरेगा को कमजोर करने और धीरे धीरे समाप्त करने की साजिश कर रही है उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार सम्मान और अधिकार का कानून है जिसे छीनने की कोशिश कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि मनरेगा से करोड़ों ग्रामीण परिवारों को आजीविका मिलती है और यह कानून गांवों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कांग्रेस इस जनविरोधी नीति के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और जनजागरण अभियान को और तेज करेगी

कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ अभियान की कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, नरेंद्र चौधरी, किशन चौधरी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, प्रशांत वाल्मीकि, डॉ एसडी शर्मा, देशदीपक भारद्वाज, अनिल शर्मा, आशु कुरैशी, डॉ इरफान, साजिद चौधरी, ज्ञानेंद्र राघव, भजनलाल जाटव, दिनेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शकील अहमद, मुनीर अकबर, सुभाष शर्मा, सचिन वशिष्ठ, फिरोज खान, विकास शर्मा, शोएब खान, सैय्यद अमान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players