Delhi Firing: ग्रेटर कैलाश में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जिम मालिक की गोली लगने से मौत

0
2
Delhi Firing
Delhi Firing: ग्रेटर कैलाश में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जिम मालिक की गोली लगने से मौत

Delhi Firing: ग्रेटर कैलाश में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जिम मालिक की गोली लगने से मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, सरेआम फायरिंग करना आम होता जा रहा है। साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में आज देर रात अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर न केवल सनसनी फैला दी। बल्कि जिम ओनर को गोली मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी हालात सीरियस बनी हुई है, उसे मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उस जिम ओनर को पांच गोली लगी है। मौके पर सूचना मिलते ही पीसीआर के अलावा लोकल पुलिस, क्राइम टीम, एफएसएल की टीम और डीसीपी अंकित चौहान पहुंच गए। डीसीपी ने कहा कि 10:45 पर ए ब्लॉक स्थित जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसे गोली लगी है, उसका नाम नादिर अहमद शाह बताया जा रहा है, जो पार्टनरशिप में जिम चलाता है। इस मामले में यह पता नहीं चल पाया है कि आपसी रंजीश थी, या क्या और मामला था।

मौके पर मौजूद RWA की प्रेसिडेंट राजेंद्र शारदा ने बताया कि स्कूटी पर दो युवक आए थे। जिन्होंने अंधाधुंध गोली चलाई एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोली चली है। जिसे गोली मारी गई है, वह 5 – 6 महीने पहले ही जिम यहां पर खोला था। जब जिम बंद करके गाड़ी में जाने लगे थे, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनपर गोली चलाई और उसके बाद वहां से फरार हो गए। मौके से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पर भी कई गोली लगी है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है। इस मामले को सुलझाने के लिए आगे का पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीम में बना दी गई है।

डीसीपी का कहना है टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्दी मामले के बारे में पता लग जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here