Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जन्माष्टमी पर विदेशी भक्त देंगे नृत्य प्रस्तुति

सेक्टर - 33 स्थित इस्‍कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भव्‍य तरीके से मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पर विदेशी भक्त देंगे नृत्य प्रस्तुति

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर – 33 स्थित इस्‍कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भव्‍य तरीके से मनाया जाएगा। मंदिर में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पंडाल लगना शुरू हो गया है। इस्कॉन मंदिर समिति ने शनिवार को बताया कि पूरे मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के सह-अध्यक्ष वेदान्त चैतन्यदास ने बताया कि 26 अगस्त को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां चल रहीं हैं। जन्माष्टमी पर मंगोलिया, फ्रांस और कनाडा के भक्त कृष्ण धुन पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि जनमाष्टमी का उत्सव 18 अगस्त से 11 सितंबर कर मनाया जाएगा। इसमें जन्माष्टमी पर्व के पहले दिन 18 अगस्त ( रविवार ) को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से शहर वासियों को जन्माष्टमी मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर में आमन्त्रित किया जाएगा। यात्रा शाम 3.30 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर अट्टा मार्केट होते हुए सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और अडोब चौक से होकर इस्कॉन मंदिर पहुचेगी। वहीं, मंदिर में 19 अगस्त को भगवान बलराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, इस्कॉन से संस्थापकाचार्य एसी भक्तिवेदान्त प्रभुपाद का जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को राधा अष्टमी के मौके पर राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान का अभिषेक होगा, इसी के साथ भजन-कीर्तन होगे। वहीं, भगवान की लीलाओं को प्रदर्शित करती हुए एक नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्सव के मौके पर मंदिर सुबह 4.30 बजे से रात 12 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा।

देश-विदेश के 108 प्रकार के व्यजनों से लगेगा भोग

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए रंगाई के साथ मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। जन्मोत्सव पर भगवान को देश-विदेश के 108 प्रकार के व्यजनों का भोग लगाया जाएगा। इसमें खीर, हलवा, सब्जियां , स्नैक्स और केक समेत अन्य वस्तुएं होंगी।

पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी अरुन सैनी ने बताया कि जन्माष्टमी पर पिछले वर्ष करीब तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। इस बार हमें पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उसी को देखते हुए यहां तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान मंदिर की ओर से भी करीब 1000 गा‌र्ड्स और वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे। जन्माष्टमी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा विशेष अतिथि होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन विमला बाथम और विधायक पंकज सिंह भी उत्सव में सम्मिलित होंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *