उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, साइबर टीम की तत्परता से 99,999 रुपये लौटे

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया, जहां मोहल्ला देवलोक कॉलोनी शिव मंदिर रोड निवासी अमित के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना हो गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस मिल गई।

जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2025 को अमित के मोबाइल नंबर पर एक अनजान लिंक आया था। गलती से उस लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में 50,000 रुपये और 49,999 रुपये, कुल 99,999 रुपये निकाल लिए।
ठगी का अहसास होते ही अमित तत्काल नगर कोतवाली पहुंचे और साइबर टीम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को होल्ड करा दिया, जिससे आगे की निकासी रोकी जा सकी।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि न्यायालय के धन अवमुक्ति आदेश की प्रक्रिया पूरी करने के बाद साइबर टीम ने पीड़ित की शत-प्रतिशत धनराशि उसके खाते में वापस ट्रांसफर करा दी।

खाते में पूरी रकम वापस आने पर अमित खुशी से झूम उठे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button