FESTA प्रमुख पम्मा बोले- CM की रिहाई पर पटाखे चलाने पर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल कार्रवाई करें

FESTA प्रमुख पम्मा बोले- CM की रिहाई पर पटाखे चलाने पर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल कार्रवाई करें

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

एक तरफ तो दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा की है, दूसरी तरफ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे चलाते हुए, नियमों में पलीता लगा दिया। इसे लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि हम लोग अपने त्योहार पर पटाखे नहीं चला सकते। चाहे वो दिवाली हो गुरपुरब हो मगर, मुख्यमंत्री के जमानत पर बाहर आने पर खुलेआम पटाखे चलाने पर पॉल्यूशन क्या नहीं हो रहा? दिल्ली सरकार की इस दोगली नीति को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है।

परमजीत सिंह पम्मा ने कहा बड़े दुख की बात है जब भी त्यौहार आते हैं ये इसी प्रकार के कोई ना कोई पॉल्यूशन के नाम पर नियम लाकर या तो पटाखों पर बैन लगा देते हैं या कभी ओड एंड इवन लगा देते हैं जिसका व्यापारियों का काफी नुकसान होता है। जबकि दिल्ली से बाहर का पटाखा लाकर दिल्ली में ही चलाया जाता है जिसमें करोड़ों रुपए का का व्यापार अन्य प्रदेशों में हो जाता है। परमजीत सिंह पम्मा ने केंद्र सरकार व दिल्ली के उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री के जमानत पर छूटने पर पटाखा चलाने पर कार्रवाई करने की मांग की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img