उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य पर बुलंदशहर की सीडीओ को लखनऊ में मिला सम्मान

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जनपद की मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को लखनऊ स्थित योजना भवन सभागार में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी और इसे अन्य जनपदों के लिए प्रेरणादायक बताया।

बताया गया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में लखनऊ में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। इसी दौरान बुलंदशहर की सीडीओ निशा ग्रेवाल को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 64 संकुल स्तरीय संघों में कट ऑफ एंट्री के मानक में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि बुलंदशहर जनपद में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रभावी और सतत प्रयासों को दर्शाती है। सीडीओ निशा ग्रेवाल के नेतृत्व में किए गए कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना होने से जनपद का मान बढ़ा है और यह अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players