Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यापारियों ने प्रशासन को गिनवाई समस्याएं

उत्तर प्रदेश, नोएडा: व्यापारियों ने प्रशासन को गिनवाई समस्याएं
प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह व वरिष्ट महामंत्री मनोज भाटी ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 2010-11 के संबंध में पुराने नोटिस जारी किए जा रहे हैं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल नोएडा इकाई ने चेयरमैन नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में क्लैक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में आयोजित व्यापार बंधु की मीटिंग में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर ज़िलाधिकारी अतुल कुमार के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर अपनी कई मांगों को रखा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी व दिनेश महावर, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, विक्रांत चौहान, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।
प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह व वरिष्ट महामंत्री मनोज भाटी ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 2010-11 के संबंध में पुराने नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसमें 15 वर्ष पूर्व के दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की मांग की जा रही है। इस प्रकार की मांग व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल है और न्यायसंगत प्रक्रिया नहीं मानी जा सकती। इसलिए जीएसटी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कोई भी व्यापारी उत्पीड़ित न समझें।
साथ ही एफएनजी एक्सप्रेसवे स्थित बाज़ार में मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर स्थापित होने के कारण यातायात बाधित रहता है, जिससे प्रतिदिन गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा इसे नहीं हटाया गया है। कृपया इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।आगे कहा कि भंगेल फ्लाइओवर का निर्माण कार्य लंबित है, जिसके कारण व्यापारियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनुरोध है कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।एफएनजी एक्सप्रेसवे स्थित छजारसी गोल चक्कर पर पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण आवश्यक है।
मामूरा मार्केट में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों को असुविधा होती है। अतः अनुरोध है कि उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मामूरा मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित पुलिया काफी समय से टूटी हुई है। संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया है। व्यापारियों की उपरोक्त मांगों पर अपर ज़िलाधिकारी अतुल कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें