उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार कर रहे निवासी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर बनी भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यस्त कार्यक्रम के चलते इसका उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है. इस कारण लोगों को अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम नहीं हो पा रहा है.
परियोजना पूरी, लेकिन इंतजार बाकी

भंगेल एलिवेटेड रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प मानते हुए तैयार किया गया है. निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. केवल नीचे की सड़क की मरम्मत, नाले की सफाई और निर्माण से जुड़े कुछ काम बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने में चार से पांच महीने का समय लग सकता है. हालांकि, एलिवेटेड सेक्शन पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार है. नोएडा प्राधिकरण चाहता है इसका उद्घाटन योगी आदित्यनाथ करें. इस संबंध में सीएम कार्यालय को पत्र भेजा गया है वहां से हरी झंडी मिलना बाकी है.
एयरपोर्ट से पहले हो सकता है उद्घाटना

30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी अटकलें हैं. ऐसी स्थिति में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिवाली से पूर्व जेवर दौरे पर आ सकते हैं और उसी दौरान भंगेल एलिवेटेड रोड समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन संभव है.
ट्रैफिक दबाव को करेगा कम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन लाखों वाहन चलते हैं, जिससे पीक ऑवर्स में भारी जाम लगता है. ऐसे में भंगेल एलिवेटेड रोड इस दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी. यह सड़क नोएडा के सेक्टर-82, 83, 93 और 115 जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से जुड़कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी.

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img