उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने स्वदेशी मेला का किया शुभारंभ

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के मलका पार्क में शुक्रवार को उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आगे बढ़ाने और विदेशों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया।

मंत्री सुनील शर्मा का संबोधन

मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी अपनाने का आह्वान देश को प्रगति की ओर ले जाने में सहायक होगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने लोगों से विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने का आग्रह किया।

मेले का उद्देश्य

स्वदेशी मेला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित करना है। इस मेले में विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक सीपी सिंह, महामंत्री संजय गुर्जर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img