उत्तर प्रदेश, नोएडा: हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आछेपुर गांव में एक मकान के ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन से करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन का रो रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 1 वर्ष से आबादी के बीच हाइटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाए जा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

आरोप है कि क्षेत्र में अब तक विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते दर्जन भर जाने जा चुकी हैं। बावजूद इसके भी विद्युत विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। उधर उपखंड अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही समस्याओं की समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, अगर शिकायत मिलती है तो जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

आछेपुर गांव निवासी सुंदर का 20 वर्षीय बेटा मनीष शनिवार देर शाम अपने मकान की छत पर टहल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान वह मकान के ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। युवक की मौत के बाद से ग्रामीणों में रोष है। घटना की सूचना पाकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हाई टेंशन लाइनों को जल्द ही हटवाए जाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घनी आबादी के बीच हाई टेंशन लाइन कई मकानों के ऊपर से होकर गुजर रही है। जिसको हटवाए जाने की मांग के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो युवक की जान नहीं जाती।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img