राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कमरें में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर गांव में एक युवक ने अपने कमरे में लगे फंदे से लटक कर जान दे दी है। सूचना मिलने में बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव का रहने वाला गजेंद्र उम्र करीब 26 वर्ष प्राइवेट रूप से ब्रजघाट बिजलीघर पर लाइनमेन के रूप में कार्य करता था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेेकिन अभी तक उसके काेई बच्चा नहीं था।

कमरें में सोने के लिए गया था

परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से परिवार एवं नौकरी को लेकर तनाव में चल रहा था। रविवार को गजेंद्र सोने के लिए अपने कमरे में गया था, इस बीच स्वजन ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसको देख परिवार के लोगों में चींख पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आनन फानन में उसको एक चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players