Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : समस्या के समाधान के लिए व्यापारी और स्थानीय निवासी ने डीएम से की मुलाकात, हापुड़ जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गोल मार्केट, कोठी गेट और कसेरा बाजार में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए व्यापारी और स्थानीय निवासी जिलाधिकारी से मिले। डीएम अभिषेक पांडेय ने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

अस्थायी दुकानदारों और ठेला चालकों की पुनर्स्थापना की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को अस्थायी दुकानदारों और ठेला चालकों की पुनर्स्थापना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि सभी अस्थायी व्यापारियों और ठेला चालकों को रामलीला ग्राउंड में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और रामलीला समिति के बीच अनुबंध होगा।

विस्थापन से पहले मुनादी और नोटिस

विस्थापन से पहले मुनादी की जाएगी और नोटिस लगाए जाएंगे। नगर पालिका दुकानों की सीमा का रेखांकन करेगी और निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद थे, जिन्होंने जिलाधिकारी के निर्णय का स्वागत किया और अतिक्रमण की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें