राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भाकियू ने मनाया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के स्याना में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर स्याना तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

डीएपी की समस्या का समाधान कराने की मांग

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमें डीएपी की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि रवि सीजन की फसल डीएपी की वजह से पछेती होने जा रही है। तहसीलदार स्याना ने अभिलंब मक्का का कांटा लगवाने के आदेश जारी किए।

भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन

युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही एक ट्रैक्टर मार्च स्याना से मुख्यालय तक निकाला जाएगा। उन्होंने जहांगीरपुर थाना के दरोगा संसार सिंह के खिलाफ 17 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के यहां प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।

पंचायत में मौजूद रहे प्रमुख लोग

पंचायत में मुख्य रूप से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी, प्रदीप गौड़, यशपाल सिंह, आलोक राठी, जगबीर चौधरी निसरखा, लाल सिंह राणा, संजू राणा, अंकुर त्यागी, अरविंद शर्मा जी, अराफात नंबरदार, सावेज खान, कपिल नागर, के प्रसाद सैनी, फूल सिंह सैनी, मोहम्मद कैफ आदि सेंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players