Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सदर बाजार में मेट्रो कार्य से हो रही समस्याओं को लेकर फेस्टा ने अधिकारियों को अवगत करवाया

सदर बाजार में मेट्रो कार्य से हो रही समस्याओं को लेकर फेस्टा ने अधिकारियों को अवगत करवाया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

सदर बाजार में मेट्रो का कार्य चल रहा है। कुछ व्यापारियों को दिक्कत भी आ रही हैं इसको लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल सहित अनेक व्यापारियों ने मेट्रो अधिकारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नितिन सिंह राजपूत, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर स्वर्णेंदु मैती की फेडरेशन के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें मेट्रो कार्य से हो रही कुछ समस्याओं अवगत करवाया। परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने मेट्रो अधिकारियों को बताया कि उनकी क्रेन दिन में आने से काफी जाम लग जाता है जो मिठाई पुल से कुतुब रोड आना हो या कुतुब रोड से मिठाई पुल जाना हो घंटो जाम की स्थिति बन जाती है। एक तो वैसे ही सिंगल रोड है और दूसरा क्रेन हटाने के बात भी काफी व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा अगर यही क्रेन रात को या सुबह-सुबह दुकानों खुलने से पहले आ जाए इस मुश्किलों से हमें छुटकारा मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा, अगर किसी कारण वर्ष रोड को बंद करना पड़ता है तो इसकी सूचना व्यापारियों को पहले पहले से दिन और समय बताएं। इस समय से इस समय तक रोड यह बंद रहेगी और अपने गार्ड्स को चौक पर खड़ा करके ट्रैफिक को दूसरी ओर से निकलने का कार्य करें।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा राकेश यादव, राजेंद्र शर्मा व कमल कुमार ने मेट्रो अधिकारियों को कहां कि वह गॉड्स की संख्या बढ़ने, मेट्रो के जो बोर्ड लगे हैं उनके साथ में जो पटरी वाले बैठ जाते हैं उसके कारण रोड में आने जाने वालों को काफी दिक्कत होती है। उनको हटाने के लिए अपने गॉड्स लगाए जिस पर रोड खुली हो सके। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व के राकेश यादव ने बताया कि मेट्रो और फेस्टा का एक जॉइन व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा जिसमें कोई भी दिक्कत होगी, उसको आपस में शेयर किया जाएगा। इस पर मेट्रो अधिकारी नितिन सिंह राजपूत ने सारी समस्या सुनने के बाद फेडरेशन को आश्वासन दिया हम यही कोशिश करेंगे कि दिन में क्रेन ना आए दूसरा में जल्द ही गार्डों को बढ़ाएंगे साथ ही जो मेट्रो बोर्ड के साथ पटरी लग रही है। इसके लिए फेडरेशन भी नगर निगम को पत्र लिखे और हम भी लिखते हैं। गार्ड को सख्त हिदायत दी जाएगी के यहां पर कोई पटरी ना लग सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *