राज्यउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

उत्तर प्रदेश : कार्तिक मास में गोवर्धन तलहटी में अन्नकूट महोत्सव की धूम, गिर्राज महाराज को धराया छप्पन भोग

Mathura News : मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि गोवर्धन की पावन तलहटी में आज अन्नकूट महोत्सव के दिव्य और भव्य आयोजन से सराबोर हो उठी। कार्तिक माह के इस पारंपरिक उत्सव में गिरिराज महाराज को छप्पन भोग के रूप में व्यंजनों का अद्भुत व्यंजन भेंट किया गया, जिसके दर्शन कर दूर-दराज से आए भक्तजन भाव-विभोर हो उठे।

गिरिराज महाराज के पावन विग्रह का विधिवत अभिषेक करने के बाद आचार्य गोस्वामी घनश्याम बावा महाराज ने अन्नकूट का भोग समर्पित किया। इस अन्नकूट महोत्सव में विशेष रूप से तैयार किए गए पकवान गिरिराज जी को धराए गए, जिनमें प्रमुख रूप से लड्डू, मोहनथार, मठरी, महसूक, गुलाब जामुन, रबड़ी और दूध घर की सात्विक सामिग्री शामिल थी।

व्यंजनों की मनमोहक छटा और सुगंध से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अलौकिक आयोजन में भाग लेने के लिए गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों वैष्णव भक्त गोवर्धन तलहटी पहुँचे।

भक्तों ने गिरिराज महाराज के इन दिव्य दर्शनों का आनंद लिया और उन्हें समर्पित किए गए प्रसाद को पाकर स्वयं को धन्य महसूस किया। अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा की परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव का मान मर्दन कर गोवर्धन पर्वत को पूजे जाने की लीला की याद दिलाता है।

यह पर्व प्रकृति और अन्न के प्रति आभार प्रकट करने का संदेश देता है, जिसे ब्रजवासी आज भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players