उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : शादी छुपाकर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को देते हुए बताया कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी, इस तथ्य को छुपाकर उससे विवाह किया गया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित सूरज का आरोप है कि शादी के बाद जब उसे पत्नी की पूर्व शादियों की जानकारी हुई और उसने इस बारे में सवाल किया, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पत्नी और उसके परिजनों ने उसे ब्लैकमेल कर 3.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, पत्नी सोने-चांदी के गहने लेकर रातों-रात अपने मायके चली गई।

शिकायती पत्र में सूरज ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर 2025 को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शरीफपुर की एक महिला से हुई थी। इस विवाह में थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी एक व्यक्ति बिचौलिया बना था। आरोप है कि महिला पहले से तीन शादियां कर चुकी थी और उसने अपनी पिछली शादियों की कोई जानकारी नहीं दी।

पीड़ित के अनुसार, पत्नी की एक पूर्व शादी से एक साल का बेटा भी है। आरोप है कि महिला ने अपनी पिछली शादी से बिना तलाक लिए ही सूरज से विवाह कर लिया। युवक का कहना है कि पूरी योजना के तहत उसे फंसाया गया और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players