Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पुलिस की चोरों से मुठभेड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पुलिस की चोरों से मुठभेड़
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, बंद मकानों में करते थे चोरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-76 नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी। गोपनीय सूचना मिली कि बाइक सवार 02 व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सेक्टर-49 पुलिस द्वारा एक और पुलिस टीम बुलाकर चैकिंग की जाने लगी। इस बीच बरौला टी प्वाइंट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार 02 व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया। बाइक सवार मोड़कर तेजी से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से आगे सर्विस रोड़ पर भगाने लगे।

पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया। पुलिस टीम को पीछा आता देख बाइक सवार बिजली घर के पास सर्विस रोड पर छोड़कर जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देखा गया। जिसके बाद पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम ने जवाबी फायर किया। दोनों बदमाशों के गोली लगी। वो जमीन पर गिर गए।घायल दोनों बदमाशों की पहचान अनिल उर्फ अन्नू उर्फ बिल्ला व करन शर्मा उर्फ गोपाल उर्फ काकू हुई। दोनों की उम्र करीब 29 साल और दोनों ही हिमाचल के रहने वाले है। बदमाशों के कब्जे से 01-01 तमंचा चोरी की 01 पीली धातु की चैन, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 03 अंगूठी पीली धातु, 01 गले का पेंडेंट, 04 मोबाइल फोन, 2800 रुपए नगद बरामद किए गए। बरामद चोरी के सामान के संबंध में थाना सेक्टर-49 नोएडा में मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाशों को इलाके लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बंद मकानों में करते है चोरी
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वो बंद पड़े मकानों में रैकी कर रात में ताला तोड़कर जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी किया करते है। चोरी के सामानों को सस्ते दामों राहगीरों को बेच दिया करते थे। अनिल बाइक चलाने में माहिर है। बदमाश बाइक का प्रयोग करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। ये दोनों हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की घटनाएं कर चुके है। अब तक की पूछताछ में अनिल पर 8 और करन पर 5 मुकदमे सामने आए है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें