नई दिल्ली: नौसेना की समुद्री ताकत में इजाफा करेगा अगली पीढ़ी का एनजीओपीवी

नई दिल्ली, 9 जून : गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने देश के चौथे नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (एनजीओपीवी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जहाज निर्माण के बाबत सोमवार को कील बिछाने की रस्म आयोजित की गई जिसमें नौसेना के वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और जीएसएल के सीएमडी ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने शिरकत की।

जीएसएल के मुताबिक लगभग 3000 टन के भार वाले एनजीओपीवी को तटीय रक्षा और निगरानी, खोज और बचाव कार्यों, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। करीब ₹6,200 करोड़ के अनुबंध के तहत निर्मित होने वाले प्रत्येक जहाज की लंबाई 114 मीटर, चौड़ाई 14.6 मीटर और विस्थापन 2,700 टन होगा। जहाजों में नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर के साथ दोहरी डीजल प्रणोदन की सुविधा होगी और ये अत्याधुनिक स्वदेशी हथियारों और सेंसर सूट से लैस होंगे।

बता दें कि विभिन्न अनुबंधों के तहत देश में 11 एनजीओपीवी बनाए जा रहे हैं। इनमें सात जहाजों का निर्माण जीएसएल, गोवा और चार जहाजों का निर्माण जीआरएसई, कोलकाता में किया जा रहा है। इस जहाजों के स्वदेशी तकनीक से निर्माण होने से जहां आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान में मजबूती आएगी। वहीं, भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में भी इजाफा होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img