दिल्ली

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल के रामायण कथा जिक्र पर बवाल, भाजपा ने बताया सनातन धर्म का अपमान

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल के रामायण कथा जिक्र पर बवाल, भाजपा ने बताया सनातन धर्म का अपमान

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक चुनावी सभा में रामायण कथा का उल्लेख विवाद का विषय बन गया है। केजरीवाल द्वारा रामायण के प्रसंग में की गई कथित गलतियों को भारतीय जनता पार्टी ने सनातन धर्म का अपमान करार दिया है। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मंगलवार सुबह उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान से क्षमा याचना करते हुए उपवास रखा।

सचदेवा ने कहा, “श्री रामचरितमानस की गलत व्याख्या करना और सनातन धर्म का अपमान करना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत बन गई है। वह धर्म और आस्था से खिलवाड़ करते हैं। उनकी बातें न केवल हिंदू समाज को आहत करती हैं, बल्कि उनके विचार अधर्मी हैं।” सचदेवा ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल में केजरीवाल को राम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की याद आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल रामायण के प्रसंगों को ठीक से नहीं समझते और अपने बयानों से जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

यह मुद्दा दिल्ली की राजनीति में गरमा गया है। भाजपा इसे सनातन धर्म के सम्मान से जोड़कर एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। केजरीवाल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। कुछ लोग इसे धर्म का अपमान बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे एक राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players