Kisan Diwas: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Kisan Diwas: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Kisan Diwas:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज किसान घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कहा कि भारत के किसानों को मेरा नमन। उन्होंने कहा कि 2001 में सही निर्णय लेते हुए किसान दिवस की शुरुआत की गई थी, और यह दिवस उस महापुरुष के नाम पर मनाया जाता है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण विकास और देश के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

Kisan Diwas: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि अगले वर्ष किसान दिवस की 25वीं वर्षगांठ होगी

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि अगले वर्ष किसान दिवस की 25वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जा सके। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश में इसकी 180 से अधिक संस्थाओं में किसान दिवस पर विशेष सक्रियता देखने को मिलेगी। उपराष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इन संस्थानों में घोष्ठियां आयोजित होंगी और किसानों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं, बल्कि लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पाने में चौधरी चरण सिंह की सोच और गांव के किसानों की मेहनत अहम भूमिका निभाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img