Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Faridabad Crime: फरीदाबाद में झगड़े के बाद चाकू से वार कर चेतन की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में झगड़े के बाद चाकू से वार कर चेतन की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में 19 जनवरी की रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चेतन (25) के पिता दिनेश, निवासी गांव कैलावन, जिला बुलंदशहर (वर्तमान में ऊंचा गांव, बल्लभगढ़), ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बेटे चेतन की हत्या शिवम (19), सागर (23), और अनिकेत (21) ने पुरानी रंजिश के चलते की।

19 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे ऊंचा गांव में विनय के घर चेतन, प्रवीन उर्फ बब्लू, अनिकेत, शिवम और सागर बैठकर हुक्का और शराब पी रहे थे। इसी दौरान प्रवीन उर्फ बब्लू और चेतन के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शिवम, सागर और अनिकेत ने चेतन से झगड़ा करते हुए उस पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान अनिकेत ने चाकू निकालकर चेतन के पेट में वार किया, जिससे चेतन मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध शाखा को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों शिवम, सागर और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें