राज्यहरियाणा

त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बूथ कार्यकर्ता हमारी सेना, बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार भी बनेगी भाजपा सरकार : जितिन प्रसाद

– विपक्ष ढूंढने से भी नहीं मिलेगा, एकतरफा चल रही है भाजपा की लहर : जितिन प्रसाद

कांग्रेस का मकसद परिवारवाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है : डा. सतीश पूनिया

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला, 8 सितंबर। पंचकूला में आज त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए जितनी भी मोदी और नायब सरकार की योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का मकसद जन सेवा नहीं, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए जुट जाने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों से हरियाणा के लोग खुश हैं। हरियाणा के लोगों ने भाजपा को तीसरी बार मौका देने का मन बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में विपक्ष ढूंढने को भी नहीं मिलेगा और जनता एकतरफा भाजपा की सरकार बनाएगी।

जितिन प्रसाद ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता बूथ को और अधिक मजबूत करें और ज्यादा से ज्यादा समय बूथों पर बिताएं। उन्होंने कहा कि हमारे पास ढेरों उपलब्धियां है, इसलिए हरेक कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता जनता को कांग्रेस की झूठ से भी सतर्क करें और बताएं कि कांग्रेस का मकसद झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त करना है।
प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि चुनाव की तिथि निश्चित हो चुकी है।

अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठ बोलकर सत्ता में आने का रहा है। कांग्रेस ने कभी जनता की भलाई के लिए काम नहीं किया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करके अपने नेताओं का विकास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी लोग मतदाताओं को कांग्रेस की छल कपट की नीतियों से सतर्क करें और जनता को आगाह करें कि कांग्रेस हरियाणा के विकास के लिए सही पार्टी नहीं है।

डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा का विकास और तरक्की भाजपा सरकार में ही है। भाजपा ने ही हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थोड़े से समय में ही गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेकों योजनाएं और घोषणाएं की हैं।

इस मौके पर पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, अम्बाला एवं पंचकूला के प्रवासी प्रभारी राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर, पंचकूला जिला प्रवासी प्रभारी विरेंद्र चौहान, पंचकूला विधानसभा प्रवासी प्रभारी डॉक्टर सुभाष शर्मा, संजीव वशिष्ठ, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मपाल राणा, चुनाव संयोजक हरेंद्र मलिक के अलावा मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, जेपी जांगड़ा, सिद्धार्थ राणा, गौतम राणा आदि माजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players