उत्तर प्रदेश : ईद-उल-फितर पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में होगी नमाज

Hapur News : मेरठ रेंज में ईद-उल-फितर के अवसर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे परिक्षेत्र में 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए लगभग पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 23 जोन, 79 सेक्टर और 66 क्यूआरटी का गठन किया गया है, वहीं संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी और पैदल गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

डीआईजी कलनिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मेरठ में 158 ईदगाह और 544 मस्जिद, बुलंदशहर में 150 ईदगाह और 414 मस्जिद, बागपत में 68 ईदगाह और 451 मस्जिद तथा हापुड़ में 84 ईदगाह और 456 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। परिक्षेत्र में 208 स्थानों को संवेदनशील या हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने शांति समिति, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ 125 से अधिक बैठकें आयोजित की हैं। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही होंगे। थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्लस्टर व्यवस्था के तहत पुलिस बल को हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रखने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजारों और मॉल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नमाज के दौरान और उसके बाद मस्जिदों के आसपास के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर नए कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि ईद-उल-फितर का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img