Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में सैक्स चैट रैकेट का भंडाफोड़

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गैंग का सरगना ऑललाइन जॉब साइट्स से ऐसी युवतियों को खोजना था जो नौकरी ढूंढ रही होती थीं।
अनजान नंबर से वीडियो कॉल रिसीव करने की गलती भूलकर भी न करें।

अमर सैनी

गाजियाबाद। अनजान नंबर से वीडियो कॉल रिसीव करने की गलती भूलकर भी न करें। यह खतरनाक हो सकता है। कॉल की वीडियो फोटोशॉप कर आपको फंसाया जा सकता है, आप ब्लैकमेल हो सकते हैं। सचेत रहें, सुरक्षित रहें। इस गोरखधंधे में हाईटेक गैंग लिप्त हैं, जो न्यूड लड़कियों से इस प्रकार की कॉल कराते हैं और फिर रिसीवर की वीडियो उसमें इस तरह से जोड़ देते हैं मानों आप उस कॉलर के साथ हों। भोले- भाले लोगों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। पैसे का लालच देकर गरीब लड़कियों से सैक्स चैट कराने वाले एक गैंग का गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है।सैक्स चैट का रैकेट राजेंद्र नगर सेक्टर- तीन में चल रहा था। 15 हजार के किराए वाले इस फ्लैट से युवतियों से सैक्स चैट कराई जाती थी। नग्न और अर्द्ध नग्न युवतियां बड़े ही शोक अंदाज में कैमरे पर बातें करती थीं। यूं तो यह गैंग 5 से 7 मिनट तक सैक्सी बातें करने के लिए दो सौ रुपए वसूलता था, लेकिन ग्राहक को फंसाकर उससे मोटी रकम भी वसूल ली जाती थी। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने छापा मारकर मौके से छह युवतियों और गैंग के मास्टर माइंड रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविंद्र से पूछताछ कर रही है।

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गैंग का सरगना ऑललाइन जॉब साइट्स से ऐसी युवतियों को खोजना था जो नौकरी ढूंढ रही होती थीं। वहां से नाम और मोबाइल नंबर और ई-मेल लेकर युवतियों से संपर्क किया जाता था और टेलीकॉलर व फाइनेंस एडवाइजर जैसी नौकरी बताकर उन्हें दफ्तर बुलाया जाता था। गैंग का सरगना आरटीओ कार्यालय से ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने और वाहनों का इंश्योरेंश कराने जैसे दूसरे काम भी करता है। इस काम के लिए खोले गए दफ्तर में ही युवतियों को नौकरी के लिए बुलाया जाता था। यहां आने पर उन्हें सैक्स चैट के अड्डे पर ले जाकर बताया जाता था कि आपका काम कैमरे पर सैक्स चैट करने का होगा। 20 से 25 हजार रुपए तक सेलरी ऑफर की जाती थी और प्रस्ताव ठुकराने पर धमकाकर यह काम करने को मजबूर किया जाता था। पुलिस ने गैंग का खुलासा एक महिला की शिकायत पर किया है। महिला राजनगर एक्सटेंशन में रहती है। नौकरी के सिलसिले उसकी एक जुलाई को बात हुई थी। महिला को 4 जुलाई को दफ्तर में बुलाया गया। दफ्तर पर आने के बाद उसे राजेंद्र नगर सेक्टर- तीन में बनाए गए सैक्स चैट अड्डे पर ले जाया गया। वहां पहले से पांच – छह युवतियां नग्न होकर चैट कर रही थीं। नौकरी के लिए पहुंची महिला को भी उनकी तरह चैट करने का काम बताया गया। महिला ने इस बात का विरोध किया तो गैंग के सरगना रविंद्र, विवेक और महिला ने उसे धमकाया और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पूरी पड़ताल करने के बाद अड्डे पर छापा मारकर रैकेट का खुलासा कर दिया। मौके से पुलिस ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य अलेक्ट्रोनिक्स उपकरण कब्जे में लिए हैं।

राजबाग का रहने वाला है सरगना रविंद्र
सैक्स चैट रैकेट का सरगना साहिबाबाद के राजबाग में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि अप्रैल में फ्लैट किराए पर लेकर यह धंधा शुरू किया था। मौके से पकड़ी गई लड़कियों में नौवीं से लेकर एमए तक पढ़ी हुई हैं। एक तो बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही है। सभी लड़कियां गरीब पृष्ठभूमि की हैं और पैसे के लिए मजबूरीवश यह काम करने लगीं।

5 से 7 मिनट बात कराने के दो सौ रुपए वसूलते थे
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सैक्स चैट करने के लिए 5 से 7 मिनट तक बात कराने का चार्ज दो सौ रुपए था। यह पेमेंट ऑनलाइन ली जाती थी। दरअसल दिए गए लिंक पर भुगतान करने के बाद ही सैक्स चैट के लिए वीडियो कॉल कनेक्ट होती थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *