त्योहारों पर यात्रियों के लिए राहत, नोएडा बस डिपो ने बढ़ाई 20 अतिरिक्त बसें

 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर वालों के लिए काम की खबर है। आगमी धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की संख्या में हर साल भारी बढ़ोतरी होती है। जिसके कारण बसों और ट्रेनों में भीड़ से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बार नोएडा बस डिपो ने एक बड़ा कदम उठाया है।

नोएडा डिपो के अधिकारियों ने घोषणा की है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधा देने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। ये बसें उत्तर प्रदेश और अन्य प्रमुख राज्यों के अलग-अलग शहरों तक यात्रियों को पहुंचाएंगी। इन बसों का संचालन विशेष रूप से धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आराम से और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। नोएडा बस डिपो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम इस बार त्योहारों के मद्देनजर खास इंतजाम कर रही है। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।” इन अतिरिक्त बसों की सेवा का लाभ यात्री टिकट बुकिंग के समय ले सकते हैं। इनकी जानकारी बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों का होगा जबरदस्त फायदा

यात्रा करने वाले लोग बस स्टैंड पर पहुंचने पर इन अतिरिक्त बसों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं और टिकट काउंटर पर सीट की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त बसों से उन लोगों को विशेष राहत मिलेगी जो त्योहारों के समय भारी भीड़ के कारण सीट की अनुपलब्धता से परेशान रहते हैं।

त्योहारों में यात्रा की भीड़ को देखते हुए नई सुविधा

धनतेरस से लेकर छठ तक का यह समय अधिकांश लोगों के लिए अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का होता है। इस दौरान हर साल बड़ी संख्या में लोग नोएडा से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और अन्य राज्यों के शहरों का रुख करते हैं। नोएडा बस डिपो का यह नया कदम भीड़ को प्रबंधित करने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img