Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दादरी एनटीपीसी प्रभावित किसानों की बैठक, डीएम ने समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

दादरी एनटीपीसी प्रभावित किसानों की बैठक, डीएम ने समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांवों के किसानों ने एक महत्वपूर्ण बैठक में अपनी मांगों को रखा

अमर सैनी

नोएडा।भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांवों के किसानों ने एक महत्वपूर्ण बैठक में अपनी मांगों को रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान और प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और अपर जिलाधिकारी मंगलेश दूबे के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से एनटीपीसी के कनेक्टिंग रोड से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए एक वैकल्पिक मार्ग की मांग रखी गई। प्रदूषण की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने स्वयं गांव में कैंपिंग कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। रोजगार के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के बच्चों को समान अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुआवजे के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया।एनटीपीसी द्वारा निर्मित पुरानी सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे इनका नियमित रखरखाव और नवीनीकरण सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने जिलाधिकारी से सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस बैठक में देवकुमार नंबरदार, यशपाल राणा, निरंजन राणा, मनदीप राघव (प्रदेश सचिव), सुखपाल, अजब सिंह भाटी, कपिल खोदना, मनीष राणा, लीलू नरौली, रविंद्र भाटी, बलवीर प्रधान, रिकू यादव, एडवोकेट तनिष्क चदैला सहित 24 गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *