उत्तर प्रदेश : नोएडा में 26 अप्रैल को जेपी होमबॉयर्स कोऑर्डिनेशन ग्रुप की ओर से होगा विरोध प्रदर्शन, ये है मांग

Noida News : जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के 20 हजार से अधिक घर खरीदारों की लंबी पीड़ा को लेकर जेपी होमबॉयर्स कोऑर्डिनेशन ग्रुप की ओर से 26 अप्रैल को जेआईएल मार्केटिंग कार्यालय, सेक्टर 128 में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसका कारण है कि 12 वर्षों से अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं, मगर सुनवाई न होने के कारण वह परेशान है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ग्रुप कि ओर से जारी प्रेसनोट जारी कर आरोप लगाया गया है कि एक समाधान योजना को मंजूरी दिए जाने और विजेता बोलीदाता (सुरक्षा समूह) के पास कथित तौर पर 3 हजार करोड़ से अधिक उपलब्ध होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई स्पष्ट प्रगति नहीं हुई है। अधिग्रहण के 10 महीने बाद भी एक भी ठेकेदार को नहीं जुटाया गया है। घर खरीदने वालों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रुप की ओर से बताया गया कि समूह से अकेले 774 से अधिक प्रतिबद्ध घर खरीदने वाले विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने और भावनाओं के साथ उमड़ने की उम्मीद है।

ये बताई समस्या

1. विशटाउन की विभिन्न साइटों पर निर्माण कार्य-शून्य

2. श्रमिकों की तैनाती के बारे में ऑनलाइन भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।

3. घर खरीदने वालों पर अवैध ब्याज और हस्तांतरण शु:ल्क लगाया जा रहा है।

4. जेआईएल की संपत्तियों को डायवर्ट किया जा रहा है और कथित तौर पर परफॉरमेंस गारंटी वापस ले ली गई है।

“हल्ला बोल विरोध” एक शांतिपूर्ण होगा जिसमें ये मजबूत मांग है

1. पूर्ण पैमाने पर निर्माण को तुरंत फिर से शुरू करना।

2. सुरक्षा समूह से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग।

3. अवैध शुल्क वापस लेना और खरीदार के अधिकारों की सुरक्षा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img