Delhi Crime: दिल्ली सीमापुरी में फायरिंग और चेन स्नैचिंग के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

Delhi Crime: दिल्ली सीमापुरी में फायरिंग और चेन स्नैचिंग के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में कल शाम को फिल्मी अंदाज में चेन स्नैचिंग और फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पहले पिस्तौल की नोंक पर एक युवक से सोने की चेन छीनी और फरार होने के दौरान ट्रैफिक पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से दोनों को धर दबोचा गया।

सीमापुरी थाना पुलिस को रात करीब 7:20 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि दो युवक यामाहा ब्लैक रंग की बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति से हथियार दिखाकर चेन स्नैचिंग कर भाग रहे हैं। पीड़ित युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने बंदूक दिखाकर उसकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। इसी दौरान दोनों स्नैचर चिंतामणि चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुँचे, जहाँ ट्रैफिक पुलिस चालान काट रही थी। लोगों ने बदमाशों की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ने की कोशिश की।

गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बदमाश ने ट्रैफिक पुलिस पर फायरिंग कर दी, हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। ट्रैफिक पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को मौके पर ही काबू में कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय इमरान निवासी नंद नगरी और 30 वर्षीय वारिस निवासी अमरोला गाँव, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उनके पास से दो देसी पिस्तौल, एक लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीमापुरी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनका आपराधिक इतिहास क्या है और क्या ये किसी गिरोह से जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे मामलों में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img