उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, कर दिया बेटी का कत्ल, फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।

कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा नई कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधार कुमार का कहना है कि सोमवार सुबह कासना कोतवाली पर डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है और पास में एक युवती का शव भी पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति पंखे से फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पास ही एक युवती मृत अवस्था में पड़ी थी।मृतक की पहचान वाजिदपुर थाना जगनेर आगरा के अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह सिरसा नई कॉलोनी में खुद का मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। मृत युवती की पहचान अशोक कुमार की बेटी संजना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे अशोक कुमार नाराज थे।

बेटी की हत्या के बाद की आत्महत्या
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि इसी बात को लेकर अशोक कुमार ने पहले गुस्से में आकर अपनी बेटी संजना की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात की जा रही है। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

परिवार में चल रहा था तनाव
पुलिस के मुताबिक, परिवार में बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी अन्य कोणों से भी जांच कर रही है, जिसे घटना की सच्चाई पूरी तरह से सामने आ सके। घटना से गांव और परिवार में शोक का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि अशोक कुमार शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img