Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

नोएडा में लोकसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था
कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फेज-2 स्थित स्ट्रांग रूम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। 25 अप्रैल यानी कल गुरुवार को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक और मतदान वाले दिन शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि 25 अप्रैल को फेज-2 फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां गाड़ियों में रवाना होंगी। 26 अप्रैल को मतदान के बाद पोलिंग पार्टी द्वारा ईवीएम फूल मंडी में जमा कराई जाएंगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए फूल मार्केट के आसपास मुख्य एवं आंतरिक सड़कों पर डायवर्जन किया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि फूल मंडी के आसपास आंतरिक सड़कों पर निर्वाचन से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। फूल मंडी तिराहे से गेट नंबर-3, 4, और 2 के सामने से लेकर सेक्टर-88 कैंट आरओ चौक तक रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। इस रास्ते पर केवल अधिकारियों के वाहन चल सकेंगे। डीसीपी ने बताया कि भंगेल से सूरज पुर की तरफ जाने वाले वाहन गेझा तिराहे से दाहिने टर्न कर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे, परी चौक होकर गंतव्य को जा सकेंगे। फूल मंडी से सेक्टर-88 चौक तक जाने वाले लोग फेज टू तिराहे से लावा कंपनी तिराहा होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था
-सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन फूल मंडी गेट नंबर-1 से प्रवेश कर परिसर के अंदर गेट नंबर-2 के पास खाली जगह पर वाहन खड़े कर सकेंगे।
-ईवीएम वितरण और जमा करने वाले कर्मचारियों के वाहन फूल मंडी के गेट नंबर-1 से प्रवेश कर परिसर के अंदर दुकान संख्या-सी-26 और बी-23 के सामने बने पक्के चबूतरे के बीच बनी पार्क में वाहन खड़े कर सकेंगे।
-भंगेल की तरफ से आने वाले सीपीएमएफ और पुलिस के वाहन डीएससी रास्ते पर फेज टू तिराहे से कैंट आरओ सेक्टर-88 चौक से दाहिने टर्न कर पुश्ता की ओर डिवाइडर युक्त मार्ग पर बनी पार्किंग में वाहन खड़े हो सकेंगे।
-सूरजपुर की तरफ से आने वाले पुलिसकर्मियों के वाहन सेक्टर-88 चौक तक डिवाइडर युक्त रास्ते पर बनी पार्किंग में वाहन एक लेन में खड़े हो सकेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *